पापा जी का रिटायर होने का समय ज्यों-ज्यों पास आ रहा था वे जैसे अपने आप को दिलासा देने कि कोशिश करने में लग गए चलो भाई हफ्ते में एक दिन कि छुट्टी का जिस बेसब्री से इंतजार रहता था वैसी छुट्टी अगर दफ्तर से हमेशा के लिए मिल जाये तो फिर इसमें निरुत्साह होने जैसी बात क्या है ? एक तो दूसरे के आदेश -पालन से छुट्टी और अध्ययन -अध्यापन का बढ़िया अवसर, अपने सगे-सम्बन्धियों और इष्ट-मित्र से मिलने का समाज में सभी से घुलने -मिलने का अवसर ही अवसर मसलन अवकाश प्राप्त करके अपनी सभी इच्छाओ कि पूर्ति करने का बढ़िया मौका मिल जाता है फिर लोग रिटायरमेंट से घबराते क्यों है ?
पापा जी नियम -कानून से रहने वाले व्यक्ति थे जिसका पालन वे अपने अवकाश प्राप्ति के बाद भी करते रहे वे रोज शाम को मम्मी जी के साथ बाजार तक घूमने के लिए जाते थे बचपन में जब मम्मी -पापा तैयार हो कर निकलते थे तो बच्चों को साथ ले कर जाने से बचने के लिए आया और नौकर से कह कर उन्हें इधर -उधर हटा दिया जाता था मगर एक दिन परिवार कि छोटी बच्ची मम्मी जी से आ कर लिपट गयी कि हम बच्चे भी बाजार जायेंगे तब से शाम को घूमने जाते समय किसी न किसी बच्चे को और कभी -कभी सभी बच्चो को हज़रतगंज तक घूमने जाने का मौका मिलने भी लगा और वहाँ पहुंच कर अपनी मनपसन्द आइसक्रीम -चाकलेट तथा अन्य वस्तुओ कि फरमाइश पूरी की जाने लगी।
रोचक मोड़ आता है कहानी में जबकि पापा जी के अवकाश प्राप्ति के बाद उनका घूमने जाने की आदत में बदलाव तो नही आया मगर मम्मी जी के पांव में दर्द के चलते वे अब पापा जी का साथ नहीं दे पाती है और पापा जी चूँकि अकेले जाना नहीं चाहते इसलिए घर के किसी न किसी बच्चे को साथ ले कर जाना पड़ता है मगर अब समय बदल चुका है वे बच्चे जो पापा जी के साथ हर समय बाजार जाने को तैयार रहते थे अब साथ जाने से कतराने लगे क्योंकि एक उम्र विशेष अथवा टीन एज में एक अजीब कशमकश का दौर चलता है जिसमे बच्चो को बड़े -बुजुर्गो का साथ अटपटा लगने लगता है फिर ऐसे में यदि पार्क, रेस्तरां और होटल में संगी-साथी दिख जाते हैं तो उनका करुणा और बेचारगी भरी मुस्कान को झेलना काफी कठिन हो जाता है इसका यह अर्थ कदापि नहीं की पापा जी अन्य बुजुर्गो के समान कोई उपदेश या जमाने में खामियां निकालने जैसी बोरिंग बाते करते थे बल्कि उनका अनुभव और ज्ञान का दायरा अत्यंत व्यापक था जो युवाओ को भाता ही है मगर उससे क्या बीस-बाईस वर्ष के लड़के-लडकियों को निजी आजादी भी चाहिए होती है।
मगर उस दिन रोज की तरह शाम होते-होते पिताजी की आवाज आने लगी "गंज तक चलने के लिए कोई है ! "
मगर हर कोई जैसे उनकी आवाज को अनसुना कर रहा था वो छोटी बच्ची जो कभी बचपन में मम्मी के साथ लिपट कर घूमने जाने की जिद करती थी उससे कहने पर दीदी को उसने जवाब दिया -"तुम भी क्या दीदी..बोर बुड्ढों के साथ कौन बोर हो !"
उस बड़ी हो चुकी बच्ची ने आवाज दबा कर ही बात कही थी मगर वह धीमी आवाज पापा के कानों तक पहुच चुकी थी
पापा कुछ देर के लिए चुपचाप बैठे ही रहे नजर फर्श पर जमा कर चेहरे पर एक विषाद भरी मुस्कान के साथ मगर फिर उठे हैंगर से कोट उतारा और मम्मी को आवाज दे कर कहा "सुनो, कई बार पहाड़ से छड़ियाँ लाए है, तो कोई एक तो दो !"
एक छड़ी उठा कर मैंने कमरे में रख ली थी । पापा को उत्तर दिया , "एक तो यही है चाहिए ?" छड़ी कोने से उठा कर पापा के सामने कर दी । "हाँ ,यह तो बहुत अच्छी है !" पापा ने छड़ी की मूठ पर हाथ फेरते हुए कहा और छड़ी टेकते हुए किसी की ओर देखे बिना घूमने के लिए चले गए, मानो हाथ की छड़ी को टेक कर उन्होंने समय को स्वीकार कर लिया


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।