गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

चोंगली पूर्वज कथा- नागा लोक-कथा

Image SEO Friendly

('आओ' नागा के चोंगली उपकुल द्वारा कथित)

प्राचीन काल मे एक स्थान पर तीन भाई रहते थे । आगे चलकर जिनमे सबसे बड़ा भाई 'आओ' नागा का पूर्वज हुआ, मंझला कोनयक तथा अन्य नागा जातियों का पूर्वज बना और् असमिया जाति का पूर्वज सबसे छोटा भाई हो गया ।

साथ रहते हुए वे अति निर्धनता में जीवन व्यतीत कर रहे थे । उन तीनो के पास मात्र दो वस्त्र थे, एक वस्त्र का प्रयोग बड़ा भाई करता था तथा शेष दोनो दूसरे वस्त्र के भागीदार थे ।

एक रात जब वे सब सो रहे थे, बड़े भाई ने अपना वस्त्र ढांप रखा था तथा दोनो छोटे भाई एक् ही वस्त्र ढांपे सो रहे थे, छोटे भाई की नींद टूट गयी । बड़े भाइयों को निद्रा मे लीन देखकर उसने सोचा कि दरिद्रता के जीवन से छुटने का यही अवसर है, और वह अपना और मंझले भाई का वस्त्र लेकर मैदानी क्षेत्र की ओर भाग गया तथा वहीं बस गया । शेष दोनो उसी पहाड़ी क्षेत्र मे बसे ।

चोंगली आओ बताते हैं कि यही कारण है कि असमिया लोग अत्याधिक मात्रा मे वस्त्र पहनते हैं, कोनयक तथा अन्य नागा जातियां नग्न रहती हैं तथा आओ नागा आवश्यकता अनुसार वस्त्र धारण करते हैं ।

”go"