चौकी-चौका
एक पण्डित जी घर के चबूतरे पर चौकी लगाकर बैठते थे। मोहल्ले के लोग कभी धर्म पर, कभी स्वास्थ्य पर, कभी ध्यान योग पर उनके उपयोगी प्रवचन सुनते थे। उसी चौकी पर लोग दान-दक्षिणा रख देते थे। उसी से पण्डित जी का खर्चा चलता था।
एक दिन वे स्वास्थ्य और भोजन पर बोल रहे थे। तरकारियों के गुण-दोष बता रहे थे। बैंगन के बारे में उन्होंने बताया कि इस तरकारी में दोष ही दोष हैं। उन्होंने विस्तार से बैंगन के दोषों को गिनवाया। प्रवचन समाप्त हुआ तो पण्डित जी ने उस दिन की दक्षिणा चौकी से उठाई और भोजन के पटले पर आकर बैठ गए।
पण्डिताइन ने भोजन की थाली सामने रखी। उसमें दाल-रोटी और चटनी थी।
-आज कोई तरकारी नहीं बनाई?-पण्डित जी ने पण्डिताइन से पूछा।
-बनाई तो थी, पर फेंक दी।
-फेंक काहे को दी?
-आपका प्रवचन सुनकर...आज हमने बैंगन की तरकारी ही बनाई थी। आपने इसके दोष ही दोष गिनाए तो हमने सोचा बैंगन का सेवन हानिकारक है, इसलिए फेंक दी।
-अरे भागवान! हम तो सुननेवालों को देखकर सोच-समझ कर बोलते हैं। आज वह नुक्कड़ वाला मोटा हलवाई भी प्रवचन सुनने आया था...सब्जी बाजार में जब भी वो मिला तो मैंने हमेशा उसे बैंगन ज़रूर खरीदते देखा। मैं समझ गया कि बैंगन उसे बहुत पसन्द है। मोटापे के कारण वो तरह-तरह की व्याधियों से घिरा तो रहता ही है। हमने तो यही सोच-समझकर बैंगन के दोष गिना दिए। वह दक्षिणा भी अधिक दे गया।
पंडिताइन अवाक् उनकी बात सुन रही थीं।
-प्रवचन का यही तो चमत्कार है भागवान! हमें उचित-अनुचित से क्या लेना-देना...बात ऐसी कहो जो मन के गड्ढे में पानी की तरह समा जाए। तुम तो मूरख हो मूरख, भागवान! उठा के बैंगन की तरकारी फेंक दी।
-तो और क्या करती?
-अरे चौकी की बात चौकी की बात है, उसका चौके से क्या लेना-देना?
बंदर
: आदमी बंदर की औलाद है!
: बंदर से भी पूछ लो, उसे यह रिश्ता मंजूर है या नहीं!
(‘महफ़िल’ से)


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।