एक दिन बलराज मुझसे बोले, जब हम गुरुकुल की ओर जा रहे थे,
''सुन!''
''क्या है?''
''मेरे पीछे पीछे चल। अब से हमेशा, मेरे पीछे-पीछे चला कर।''
''क्यों?''
''क्योंकि तू छोटा भाई है। छोटे भाई साथ-साथ नहीं चलते।''
मैं उसके मुँह की ओर देखने लगा।
''राम और लक्ष्मण कभी साथ साथ नहीं चलते थे।''
''मैं लक्ष्मण नहीं हूँ।''
''तू मेरा छोटा भाई तो है।''
और उसने मुझे धकेलकर पीछे कर दिया।
''और सुन।''
''क्या है?''
''आगे से मुझे बलराज मत बुलाया कर। मैं तेरा ज्येष्ठ भ्राता हूँ।
''तो क्या बुलाया करूँ?''
''भ्राता जी! तू मुझे भ्राताजी कहकर बुलाएगा। अब हो जा मेरे पीछे।
जब हम आगे बढ़ चले तो बोला, ''जब राम और लक्ष्मण दौड़ते भी थे तो आगे पीछे। मैं तुम्हें उनके दौड़ने का ढँग सिखाऊँगा।''
मैं पहले तो उके चेहरे की ओर देखता रहा, फिर बड़ी अनिच्छा से कहा, ''अच्छा भ्राताजी।''
मैंने यह हुक्म भी सह लिया और उसके पीछे हो लिया।
जब घर लौटने पर मैंने उसे भ्राताजी बुलाया तो बहनें खिलखिलाकर हँस पड़ीं।
''कौवा चला हंस की चाल।'' बड़ी बहन ने कहा।
पर माँ ने कहा, ''ठीक है भ्राताजी ही बुलाए। कुछ तो सीखेगा। बड़े भाई को नाम से कौन बुलाता है।''
पर भ्राताजी शब्द मेरे गले में अटकता था।
मैं गुल्ली डंडा खेलने जा रहा हूँ। तू चलेगा भ्राताजी।''
एक बार जब मुझे घर लौटने में देर हो गई और बलराज मुझे बाँह पकड़कर खींचते हुए घर ले जाने लगे तो मैंने बाँह छुड़ाते हुए गाली बक दी, ''घर जाता है मेरा... भ्राताजी।''
उस रोज भ्राताजी कहने पर भी मुँह में मिर्चें पड़ीं। अब धीरे धीरे इस अनुशासन का अभ्यस्त हो गया, और बरसों तक भ्राताजी ही बुलाता रहा। पर स्कूल छोड़ने पर भ्राता जी के स्थान पर पंजाबी का लोकप्रिय शब्द भापा आ गया और वही सम्बोधन आजीवन चलता रहा।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।