गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

जाने बच्चों में पनप रहे तनाव को रोकना है जरुरी


तनाव एक ऐसी स्थिति है जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है बच्चे, युवा या फिर बूढ़े। लेकिन ये सोचने वाली बात है कि बच्चों की उम्र तो खेलने कूदने की होती है वे तनाव का शिकार कैसे हो सकते हैं। सच बात तो ये कि बदलते हुए समय के साथ और पढाई के अत्यधिक बोझ के कारण बच्चे भी तनाव का शिकार होते जा रहे हैं। बच्चों में तनाव को रोकना बहुत ही जरुरी है क्योंकि अगर बच्चों में तनाव को नहीं रोका गया तो यह बड़ा रूप ले सकता है और एक बच्चे का पूरा भविष्य ख़राब हो सकता है। इसके परिणाम बहुत ही खतरनाक है।
बच्चों में तनाव के कई कारण है और इन कारणों को माता पिता को समझना बहुत ही जरुरी है क्योंकि अगर माता पिता ही बच्चों की दुविधा नहीं समझेंगे तो वे बच्चों को इस परेशानी से कैसे बाहर निकाल पाएंगे। अब हम जानेंगे कि बच्चों में तनाव के क्या कारण है।

बच्चों में तनाव के कारण-
Image SEO Friendly

पढाई का अत्यधिक बोझ:
आजकल बच्चों में पढाई का बोझ बढ़ता जा रहा है क्योंकि आजकल के बच्चे बहुत ही चतुर हैं। आज के समय में प्रतिस्पर्धा बहुत ही अधिक बढ़ती जा रही है। और इसी के चलते बच्चों में ये होड़ लगी रहती है कि कोई उनसे आगे न निकल जाये। कभी तो बच्चे स्वयं ही खुद को इस प्रतिस्पर्धा का हिस्सा समझ लेते हैं तो कभी माता पिता उन्हें इस प्रतिसपर्धा का हिस्सा बना देते हैं। तो दोनों ही प्रकार से बोझ बच्चों पर ही आ जाता है। कभी-कभी बच्चा इस बोझ को उठाने के लिए सक्षम नहीं होता और उसे तनाव होने लगता है।

अकेलापन:
Image SEO Friendly
कभी-कभी बच्चों में अन्य बच्चों के साथ घुलने मिलने की आदत कम होती है। और इसी कारण बच्चा किसी के साथ न खेलता न किसी से बात करता और कुछ दिनों बाद अपने इसी प्रकार के व्यवहार के कारण बच्चा अकेला महसूस करने लगता है। यही अकेलापन उन्हें तनाव के करीब ले जाता है। जिसे दूर करना बहुत ही जरुरी होता है।

डर:
बच्चों में अत्यधिक डर होना भी तनाव का कारण होता है। कई बार टीचर या माता पिता ही बच्चों को डरा कर रखते हैं। इस डर के कारण बच्चों का आत्मविश्वास खत्म होने लगता है और बच्चे तनाव का शिकार होने लगते हैं। वे डर की वजह से किसी से भी अपने मन की बात नहीं  कह पाते और कई बार वे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।

ये सभी बच्चों में तनाव के कारण होते हैं और भी कई कारण होते हैं जैसे ईर्ष्या या फिर आत्मविश्वास में कमी इत्यादि। इन सभी को अगर समय रहते दूर किया जाये तो बच्चों में तनाव नहीं पनपेगा। कभी भी बच्चों को और उनकी अभिलाषाओं को नहीं रोकना चाहिए। अगर बार-बार बच्चों की अभिलाषाओं पर रोक लगायी जाती है तो उनके मन में नकारात्मक भाव पैदा होने लगते हैं। इसलिए बच्चों में तनाव को रोकना बहुत ही जरुरी होता है। लेकिन इसके पहले बच्चों में डिप्रेशन के लक्षण को समझना बहुत ही जरुरी है।
  • भूख में कमी या अत्यधिक भूख लगना।
  • बिना वजह दुखी होना या खुश हो जाना।
  • खेलने में कमी और एक जगह चुपचाप बैठे रहना।
  • दोस्तों के साथ न खेलना।
  • स्कूल जाने में कतराना।
  • आत्महत्या जैसे ख्याल आना या इसकी कोशिश करना।
  • अत्यधिक चिड़चिड़ापन।

अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपको अपने बच्चे में दिखाई देते हैं तो आप इसे लापरवाही से न लें इसके प्रति सतर्क रहें और अपने बच्चे को समझें क्योंकि हो सकता है वह तनाव में हो।

बच्चों में तनाव को रोकने के लिए उपाय:
अगर आप बच्चों  में तनाव को रोकना चाहते हैं तो इसके लिए आप बच्चों को खुश रखें और उनको इतनी स्वतंत्रता दें कि वे अपनी बात आपसे शेयर करने में डरे नहीं।

बच्चों को दें स्वतंत्रता:
बच्चों को आज के समय में स्वतंत्रता देना बहुत ही जरुरी है। आप जितना उन्हें बांधने की कोशिश करेंगे बच्चे आपसे छुप कर वही कम करेंगे। बच्चों को बहुत ज्यादा स्वतंत्रता भी नहीं देना है जिससे वह बिगड़ जाये और इतना डरा कर भी नहीं रखना है कि आपका बच्चा तनाव का शिकार हो जायें।

बच्चों को प्राणायाम करवायें:
कुछ ऐसी चीज़ें होती है जो आप बच्चों को बचपन से ही सिखाना शुरू कर दें तो उनके लिए अच्छा होता है जैसे प्राणायाम और योग। इसके लिए माता पिता को ही बच्चों के मन में इसे सीखने की उत्सुकता जगानी होगी। प्राणायाम से बच्चे को किसी भी तरह का तनाव प्रभावित नहीं करेगा जो उसके लिए जीवनभर सहायक होगा।

आहार पर दें विशेष ध्यान:
आहार शरीर के लिए बहुत ही जरुरी होता है अगर आप अपने बच्चे को पूर्ण आहार देंगे और उसकी पसंद का खाना उसे खिलाएंगे तो वह खुश रहेगा। तनाव को दूर करने के लिए या इससे बचने के लिए खुश रहना बहुत ही जरुरी है। इसलिए बच्चे के आहार पर हमेशा ध्यान दें और उन्हें पोषक आहार दें।

बच्चों पर पढाई का बहुत ज्यादा बोझ न डालें:
हर व्यक्ति की क्षमताएं अलग-अलग होती हैं। इसलिए अगर आपका बच्चा पढाई में बहुत ज्यादा रूचि नहीं ले रहा है या उसका दिमाग पढाई बहुत अधिक करने में सक्षम नहीं है तो उस पर जबरदस्ती बोझ न डालें। बस उसको समझाएँ कि वह उतनी पढाई कर लें जो उसके लिए जरुरी है। अत्यधिक पढाई का बोझ भी बच्चे को तनाव के पास ले जा सकता है। जो उसके लिए हानिकारक है।

बेवजह बच्चे पर गुस्सा न करें:
Image SEO Friendly
कभी-कभी माता पिता बच्चे पर छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा करते हैं। कई बार ये बेवजह का गुस्सा बच्चों को डर का शिकार बना देता है। और बच्चा अपने माता पिता से कभी अपने दिल की बात नहीं कह पाता। अपनी बात को बछा अपने मन में ही रखता है। इसलिए अपने बच्चे को बिना वजह अपने गुस्से का शिकार न बनाएं।
इन सभी उपाय से आप अपने बच्चे को तनाव से दूर कर सकते हैं। क्योंकि तनाव बच्चों को आज के समय में बहुत अधिक प्रभावित कर रहा है इसलिए उनका ध्यान रखना बहुत जरुरी है।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"