बगदाद के खलीफा के महल में अली हसन नाम का एक नौकर था। खाते पीते घर से होने पर भी वह गरीब की तरह रहता था। वह और उसकी पत्नी फातिमा अशरफी इकट्ठे करने में जुटे रहते थे। और उन्हें दिन-रात गिनते रहते थे। धीरे-धीरे हसन और भी लालची हो गया।
वह खाने पीने की चीजें भी मुफ्त चाहने लगा। एक दिन उसने अपनी बीवी फातिमा से कहा। "तुम बाजार वालों को यह बताओ की मुझे जेल खाने में बंद कर दिया गया है। और इस बहाने खाने पीने का सामान मुफ्त हथिया लो। अली हसन के अनुसार फातिमा ने ऐसा ही किया। थोड़े दिन बाद बाजार वालों ने सामान देना बंद कर दिया।
तब अली हसन बोला। अब रिश्तेदारों के पास जाकर खाने पीने का सामान ले आओ। इसी प्रकार कुछ दिन बाद रिश्तेदारों ने भी अपना हाथ पीछे खींच लिया। हसन को बहुत क्रोध आया। उस दिन वह खलीफा के घर से एक याकूत चुरा कर ले आया। अब उसे चोरी की भी लत लग गई। वह रोज एक जवाहर चुरा के लाता और अपने घर में इकट्ठा करने लगा। जब उसके पास बहुत से जवाहरात इकट्ठटे हो गए। तब वह अपनी बीवी से बोला।
इन जवाहरातों को बेचकर हमें अशरफियां इकट्ठी कर लेनी चाहिएं। और फिर बगदाद छोड़कर किसी और शहर में बस जाना चाहिए। उसकी बीवी ने कहा लाओ कुछ जवाहरात मैं आज बाजार में बेच दूं। जब वह बाजार पहुंची तो जौहरी ने खलीफा के जवारात पहचान लिए। और उन्हें खलीफा के यहां पहुंचा दिया।
अली हसन और उसकी बीवी को गिरफ्तार करके खलीफा के सामने लाया गया। सारी कहानी सुनकर खलीफा बोला, "दुकानदारों से झूठ बोलकर सामान लेने पर तुम्हें भारी जुर्माना देना होगा। रिश्तेदारों को ठगने पर तुम्हें कोड़े लगाए जाएंगे। और महल में चोरी करने पर सजा ए मौत दी जाएगी।"
यह सुनकर वह दोनों रोने और गिड़गिड़ाने लगे। तब दयालु खलीफा ने कहा। अच्छा महल के जवाहरात तो वापस लिए जाएंगे। पर तुम अपनी अशर्फियों की थैलियां गले में लटका कर वापस जा सकते हो।
उसी दिन खलीफा ने पूरे बगदाद में मनादी करवा दी कि जो कोई भी हसन को अशर्फी के एवज में कुछ भी सामान उसे देगा। उसे फांसी दे दी जाएगी।
अली हसन और उसकी बीवी अजीब मुसीबत में फंस गए। उन्होंने खलीफा से माफी मांगी तो खलीफा ने हुकुम दिया। इसकी एक थैली उस दुकानदार को दे दो। जिसने इनको उधार दिया। दूसरी थैली रिश्तेदारों को दे दो जिन्होंने इनको धन दिया। और अब इसे फिर से महल में नौकरी देदो। फिर खलीफा अली हसन से बोला, "याद रखो ! जमा किया हुआ सोना मौत का कारण बनता है।"


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।