गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

निजी संपत्ति ईरानी लोक-कथा

Image SEO Friendly

ईरान के शहंशाह अब्बास एक दिन जंगल में शिकार खेलने गए खेलते-खेलते वह रास्ता भटक गए। जब वह रास्ते की खोज के लिए भटक रहे थे, तभी बादशाह को बंसी की आवाज सुनाई दी। वह उस स्थान पर पहुंचे जहां से आवाज आ रही थी। देखाएक बालक मस्ती से बंसी बजा रहा था। कुछ दूर उसके पशु चर रहे थे।

बादशाह ने बालक का नाम और उसका ठिकाना पूछा। बातचीत के दौरान वह चरवाहे बालक की हाजिरजवाबी और प्रतिभा के कायल हो गए। उसे शाही दरबार में लाया गया। आगे चलकर वह एक रत्न सिद्ध हुआ। उसका नाम था- मोहम्मद अली बेग। बादशाह के बाद उसका अवयस्क पौत्र शाह सूफी तख्त पर बैठा कुछ ही समय बीता। जासूसों ने शाह सूफी के कान भरे कि कोषाध्यक्ष मोहम्मद अली बेग शाही खजाने का दुरुपयोग करता है।

शाह उनकी बातों में आ गया। उसने मोहम्मद अली की हवेली का निरीक्षण किया वहां चारों ओर सादगी थी। निराश होकर शाह लौटने लगा कि तभी जासूसों के इशारे पर उसका ध्यान एक कक्ष की ओर गया, जिसमें तीन मजबूत ताले लटक रहे थे।
'इसमें कौन से हीरे-जवाहरात मुहरें बंद कर रखे हैं, मोहम्मद ?' शाह ने पूछा।

मोहम्मद अली सिर झुकाकर बोला "इसमें हीरे - जवाहरात मुहरों से भी कीमती चीजें हैं, जो मेरी निजी संपत्ति है । इस पर शाह ने मोहम्मद को ताले खोलने को कहा । ताले खोल दिए गये । कक्ष के बीचों बीच एक तख्त पर कुछ चीजें करीने से रखी थीं - एक बंसी, सुराही, भात रखने की थैली, लाठी, चरवाहे की पोशाक और दो मोटे ऊनी कंबल । मोहम्मद बोला -'यही हैं मेरे हीरे जवाहरात, बादशाह जब मुझे पहली बार मिले थे, तब मेरे पास यही चीजें थीं । आज भी निजी कहने को मेरी यही संपत्ति है ।'
बादशाह लज्जित होकर लौट गया ।


”go"