लोरी लोरी लोरी…
चंदनिया छुप जाना रे
छन भर को लुक जाना रे
निंदिया आंखों में आए
बिटिया मेरी सो जाए
हम्म…निंदिया आंखों में आए
बिटिया मेरी सो जाए
ले के गोद में सुलाऊं
गाऊं रात भर सुनाऊं
मैं लोरी लोरी…
हो मैं लोरी लोरी लोरी…
लोरी लोरी लोरी…
कर्धनियां छुम छुम बजे
पलकन में सपना सजे
धीमे-धीमे हौले-हौले
पवन बसंती डोले
हम्म…
धीमे-धीमे हौले-हौले
पवन बसंती डोले
ले के गोद में सुलाऊं
गाऊं रात भर सुनाऊं
मैं लोरी लोरी…
ओ हो मैं लोरी लोरी…
मेरी मुनिया रानी बने
महलों का राजा मिले
देखे खुशियों के मेले
दर्द कभी ना झेले
हो देखे खुशियों के मेले
दर्द कभी ना झेले
ले के गोद में सुलाऊं
गाऊं रात भर सुनाऊं
मैं लोरी लोरी…
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

