गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

सर्दियों में इस तेल से शिशु की मालिश करने के फायदे

Image SEO Friendly

जल्द ही सर्दी का मोसम शुरू जायेगा, सर्दियों के मौसम में जितने फायदे होते हैं, उतने ही नुकसान भी होते हैं। नुकसान से हमारा तात्पर्य  सचेत रहने की ओर इशारा करना है। new born baby नवजात शिशु बहुत मासूम और नाजुक होते हैं।और उनकी त्वचा भी बहुत कोमक होती है, ऐसे में उनकी देखभाल भी हमें उतनी ही सावधानी से करने की जरूरत रहती है।

शिशु को नहलाने से पहले उसकी तेल से मालिश करना भारत में कई बरसो से चली अ रही किसी परंपरा से कम नहीं है। लेकिन मालिश को लेकर सवाल ये उठता है कि क्या हर मौसम में एक ही तरह के तेल का उपयोग शिशु की मालिश किया जाना चाहिए? जी नहीं, आपको अपने शिशु की मालिश के लिए मौसम के हिसाब से तेल का चुनाव करना होता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि सर्दियों के मौसम में शिशु की किस तेल से मालिश करनी चाहिए। नवजात बच्चों को इंफेक्शन से बचाता है मां का दूध

सर्दियों में शिशु के लिए सरसों के तेल-
सरसों के तेल के फायदे हम आज से नहीं सुन रहे हैं। बल्कि हमारी दादी-नानी बचपन से ही इस तेल को इस्तेमाल करने के तरीको के बारे में हमें बताती आई हैं। सरसों का तेल ठंड के मौसम में नवजात की मालिश करने के लिए भी बेस्ट है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये शरीर को गर्मी प्रदान करता है। देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में सरसों के तेल को मालिश के लिये लहसुन और मेथी बीज के साथ गरम किया जाता है। दरअसल लहसुन में एंटीवायरल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं, और माना जाता है कि यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।

वहीं, मेथी बीज शरीर को आराम देने के लिए जाना जाता है। वहीं कुछ जगहों पर सरसों के तेल को मसाज से पहले अजवाइन डालकर गर्म किया जाता है। यदि आप इसकी तीखी गंध की वजह से सरसों के तेल का उपयोग करना पसंद नहीं करते हैं, तो आप विकल्प के तौर पर बादाम या जैतून का तेल इस्तेमाल भी कर सकते हैं।


”go"