गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

सोशल मीडिया वॉलिंटियर भाजपा का हुआ सम्मेलन आयोजित

आज भारतीय जनता पार्टी गोण्डा द्वारा 59 लोकसभा क्षेत्र गोंडा के सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
 इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
 सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप सहित सांसद कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया, मनकापुर विधायक एवं पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक गौरा प्रभात वर्मा,विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडे,गोंडा बलरामपुर से एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह, सोशल मीडिया के जिला के संयोजक अविनाश जायसवाल, राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी,दीपक अग्रवाल, अनुपम प्रकाश मिश्रा, राघवेंद्र ओझा पट्टू इत्यादि मौजूद रहे।
 सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 
 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर इंडि गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। इंडि गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी जी पर चाहे कितने भी हमले कर ले प्रधानमंत्री मोदी रुकने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और मोदी जी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 
जिसने जिसने देश को लूटा है उसे अब लौटना ही पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है। 
इंडि गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है।यहां सब देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उसके भ्रष्टाचार पर चर्चा ना हो।
 उन्होंने आगे कहा कि इस घमंडीया गठबंधन के काम क्या है उनके काम है कि जितना हो सके लूटो। हर दिन एक नया झूठ बोलो।मोदी जी को गाली दो। देश को बदनाम करो। हिंदू धर्म को गाली दो। जमकर घोटाले करो। जांच एजेंसीया जब नोटिस दे तो इग्नोर करो। कार्रवाई हो तो कोर्ट पहुंचो।कोर्ट भी फटकार लगाई तो विक्टिम कार्ड खेलो। देश के लोकतंत्र पर खतरा बताओ। जनता को गुमराह करो। सारे चोर इकट्ठे हो जाओ जोर-जोर से बोलो छाती पीठ पीठ कर बोलो कि भ्रष्टाचार बचाओ।
 इनकी टोली को देखिएगा तो पता चलेगा कि जो भ्रष्टाचारी हैं, वो भ्रष्टाचार के मामले में या तो जेल में है या बेल पर हैं। वह भ्रष्टाचार बचाओ रैली निकाल रहे हैं।
 यह लोग देश की शक्ति का अपमान करते हैं। शाहजहां शेख जैसे अपराधी पर चुप रहते हैं। उदय निधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर चुप रहते हैं। रामचरितमानस के अपमान पर चुप रहते हैं। हिंदू देवी देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं।
 केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी को आप सब जानते हैं कि इसने किस तरह के भ्रष्टाचार किया है, इस बात को सारा देश जानता है। उनके परिवार वाद से  उत्तर प्रदेश की जनता पीड़ित रही है।
 सपा पार्टी कभी कांग्रेस को देश की सबसे भ्रष्टाचारी पार्टी कहा करती थी आज उन्हीं के साथ बनी हुई है।
 सनातन धर्म और रामचरितमानस पर आपत्तिजनक बयान देने के बावजूद सपा अध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कोई कार्यवाही नहीं की।
अपने नाम में समाजवादी लेकर चलने वाले इस पार्टी के शीर्ष नेता को समाज और जनता की नहीं अभी तो सिर्फ अपने परिवार की चिंता है।
उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस बताएं की इनकम टैक्स में जो नोटिस दिया है वह सही है या गलत?
 आज के सम्मेलन में जिला सहसंयोजक आशीष सिंह निखिल, गौरा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक रामराज शर्मा मेहनौन विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक शिवानंद पांडे, मनकापुर संजय यादव, दुर्गेश अवस्थी, प्रदेश से निखिल सिंन्हा अवध क्षेत्र सोशल मीडिया सहसंयोजक मनोज त्रिवेदी सहित हजारों की संख्या में सोशल मीडिया के वालंटियर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"