वजीरगंज मे छात्रों ने भरी हुंकार लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
आज तहसील तरबगंज के विकासखंड वजीरगंज में छात्र पंचायत के माध्यम से गोंडा में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी क्रम में भगवान बक्स सिंह इंटर कॉलेज,माताराम दासी महाविद्यालय, शैलउदय सिंह इंटर कॉलेज, ठाकुर पृथ्वी पाल सिंह इंटर कॉलेज व ग्राम सभा ओझक पुरवा, भगोहर, चंदापुर, मजहरा, डल्ला पुर , अचल पुर,छात्रों व शिक्षकों के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा गया जिसमें छात्र पंचायत के संयोजक शिवम पांडे ने सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावक को बताया कि यह आंदोलन का आज 12वां दिन है इसी क्रम में आज हम वजीरगंज आए हैं कि हम लोगों का प्रयास है कि 1 लाख पत्र के लिए विश्वविद्यालय स्थापना के लिए मुख्यमंत्री जी को लिखेंगे उसी में आप सभी का सहयोग चाहिए विश्वविद्यालय बनने से जनपद का पूरे प्रदेश में एक अलग स्थान प्राप्त होगा इस लड़ाई में गांव गांव से लोगों को निकाल कर आम जनमानस का आंदोलन बनाना पड़ेगा वजीरगंज संयोजक अखंड मोहन गोस्वामी ने बताया यह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा और छात्र पंचायत के माध्यम से हम सभी लोग सभी विकासखंड जा रहे हैं इसी क्रम मैं आज वजीरगंज से 3320 छात्रों व अभिभावकों के द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है वह अनूप शुक्ल ने बताया की इसके लिए वजीरगंज में आज से हम लोग गांव में जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे लोगों से मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का आवाहन भी करेंगे इस अवसर पर राधेश्याम शुक्ल,वेद प्रकाश मिश्रा,विद्या शंकर तिवारी,प्रवेश शुक्ला,अमित शुक्ला,विजय प्रकाश शुक्ला,नीतीश आदि लोग उपस्थित रहे

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।