पीएम मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय में भाजपा के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
आज के इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप एवं पूर्व मंत्री विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री एवं मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया द्वारा फीता काटकर किया गया।
रक्तदान शिविर के उद्घाटन में जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि युवाओं में अपने पीएम मोदी के प्रति अगाध प्रेम एवं विश्वास है। किसी कारण आज उनके नाम पर इतने युवा रक्तदान हेतु आज यहां आए हैं। रक्तदान एक अत्यंत पुनीत एवं सामाजिक कार्य होता है। इस रक्तदान से कई लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
उन्होंने आम जनमानस से भी बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।
पूर्व मंत्री एवं विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों से जन संवाद बनाने का कार्य करते रहते हैं। उसी की परिणिति स्वरूप आज यह रक्तदान शिविर का आयोजन युवा मोर्चा की तरफ से किया गया है। मैं अपने जनपद के सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को इस पुनीत आयोजन के लिए बधाई देता हूं। विधायक द्वारा सभी रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस बार 17 सितंबर को कजरी तीज का स्थानीय त्यौहार होने के कारण 17 सितंबर की जगह इस रक्तदान शिविर का आयोजन आज किया जा रहा है। आज रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से जिला मंत्री विनय शर्मा,जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के पुत्र अभिषेक कश्यप, अभिषेक सिंह, अनुभव शुक्ला, श्रवण शुक्ला, धर्मेंद्र चौहान, गया प्रसाद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे जिला कार्य समिति सदस्य संदीप पांडे वीरेंद्र यादव डॉक्टर दुर्गा सिंह पंकज कुमार राम आदित्य सिंह संदीप सिंह भानु प्रताप सोनकर धर्मेंद्र सिंह राघवेंद्र तिवारी राघव मनीष द्विवेदी नसरुल्ला खान संतोष कुमार चौरसिया बृजेश प्रताप सिंह गणेश कुणाल सिंह दुर्गेश सोनी अध्यक्ष मनकापुर शैलेंद्र कुमार सिंह पुनीत सिंह बीना राय राजभर रवि दुबे ओमकार मोदनवाल सहित सैकड़ो भाजपाइयों द्वारा आज रक्तदान किया गया।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।