छात्र पंचायत ने मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम व सीओ को सौंपा ज्ञापन
कर्नलगंज, गोण्डा। मंगलवार को छात्र पंचायत कर्नलगंज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल मुख्यालय गोंडा पर विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम व सीओ को सौंपा गया।
छात्र पंचायत के संयोजक शिवम पाण्डेय ने बताया कि हम सभी छात्र व अधिवक्ता ने मुँह पर अपने टेप लगाकर मौन यात्रा निकालकर उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और हमारी मांगे नही मानी जायेंगी तो यह शासन को संदेश है कि आगे उग्र आंदोलन होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी और इसके लिए योजना बन चुकी है। वहीं छात्र नेता सूरज शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय मंडल मुख्यालय गोण्डा में ही बनाया जाए ताकि हम छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर न जाना पड़े व कर्नलगंज तहसील संयोजक अमित तिवारी ने बताया कि कर्नलगंज तहसील के चारों ब्लाक कर्नलगंज, कटरा बाजार, हलधरमऊ, परसपुर में गाँव गाँव जाकर व इंटर कॉलेजों में जाकर विश्वविद्यालय स्थापना के लिए सभी वर्गों से आग्रह किया गया है कि इस आंदोलन को जनांदोलन बनाएं। वहीं कर्नलगंज तहसील के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व मंत्री ने भी छात्र पंचायत का समर्थन किया और बताया कि हम इस जनांदोलन को सड़क से न्यायालय तक लड़ने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर छात्र पंचायत के मीडिया संयोजक धर्मेंद्र शुक्ला, शिव कौशलेंद्र प्रताप सिंह, ओ०पी० तिवारी, सौरभ ओझा, शिव पूजन शुक्ला, रामानंद मिश्रा, अभिनव सिंह खालसा (अभि), अजय श्रीवास्तव, महेश मिश्रा, गया प्रसाद कश्यप सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।