गोण्डा। सामाजिक संस्था रुद्र फाउंडेशन द्वारा अंग्रेजी नव वर्ष के शुरुवात पर संस्था द्वारा ठंडक में चलाए जाने वाले मिशन राहत का आगाज किया जिसमे 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक जरूरतमंदों, विधवाओं एवं बुजुर्गों को गर्म कपड़े वा कंबलों का वितरण किया जाएगा । इस अभियान की शुरुवात संस्था के कार्यालय पर आयोजित गर्म कंबल के वितरण से शुरू किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवीपाटन मंडल में एडिशनल डायरेक्टर चिकित्सा विभाग अनिल मिश्र उपस्थित रहे । अतिथियों में कुसमा हॉस्पिटल के डायरेक्ट अजय शुक्ला, मीना शाह इंस्टीट्यूट से अजय टंडन, श्रवण अग्रवाल, युवा सोच के अनिल सिंह , साहित्य भूषण शिवाकांत विद्रोही का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मिशन राहत के पहले कार्यक्रम में 30 जरूरतमंद महिलाओं को कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि श्री मिश्र द्वारा सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन का सारगर्भित मार्गदर्शन दिया गया वा संस्था के कार्यों की सराहना की गई । कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष शिवम मिश्रा, कोषाध्यक्ष शिवम तिवारी, जिलाध्यक्ष भैरव पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अमन मिश्रा, बद्री मिश्रा, अजय मिश्र,लालजी मिश्र,आईटी प्रभारी सुशांत श्रीवास्तव, दुर्गेश गुप्ता, तुषार, अभिषेक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।