गोण्डा। आगामी 31 अक्टूबर 2022 को गोंडा के टाउन हॉल में जायसवाल समाज के कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव समारोह बहुत धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है, जिस संबंध में जायसवाल समाज गोंडा के कोषाध्यक्ष व पत्रकार पवन जायसवाल ने गत गुरुवार को लखनऊ सचिवालय जाकर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री स्टांप, पंजीयन एवं न्यायालय शुल्क रविंद्र कुमार जायसवाल से मुलाकात कर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिस पर मंत्री जी ने लगभग आने की स्वीकृति दे दी है। पवन जायसवाल ने बताया मंत्री जी के सुपुत्र आयुष जायसवाल से भी मुलाकात हुई, उनसे भी आग्रह किया गया है, जिस पर उन्होंने भी आने के लिए लगभग सहमति दे दी है। कार्यक्रम दिलाने में मंत्री जी के पी.एस.ओ.अमित जी का बड़ा योगदान रहा।

