गोण्डा । वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो सामने आने के बाद भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने यातायात उपनिरीक्षक को निलम्बित कर दिया है। प्रकाश पर्व दीपावली, धनतेरस व अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को गोंडा फैजाबाद बाईपास पर झूलेलाल चौराहा के पास यातायात उपनिरीक्षक द्वारा दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को चेकिंग के लिए रोका गया। कुछ समय तक यातायात उपनिरीक्षक व होमगार्ड द्वारा गाड़ी को चेक करने के बाद वह युवक एक चाट की दुकान पर जाता है। उसके बाद 5 सौ रुपए वहां पर जमा करता है। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति चाट दुकानदार से पूछता है। यह तुम कैसा पैसा जमा करते हो वह मुस्कुराते हुए वीडियो में कहता है कि अरे पुलिस वालों ने भेजा है। जब उसने यह पूछा कि कितने रुपए भेजा है। तो उसका जवाब था कि मैंने देखा नहीं है। सिर्फ कुछ ही पलों में वह जेब से पैसा निकाल कर देखने के बाद कहने लगा कि 5 सौ दिए गए गए हैं। फिलहाल पुलिस के चालान से बचने के लिए वाहन चेकिंग के नाम पर यह खेल काफी दिनों से जारी है। फिर वीडियो बनाने वाला व्यक्ति अपना कैमरा होमगार्ड व ट्रैफिक पुलिस की तरफ घूमता है। और उनसे पूछता है। वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हो। होमगार्ड तेज आवाज में कहता है कि हम वसूली नहीं कर रहे हैं। फिर उसने सवाल किया कि पैसा दुकान पर जमा कराते हो इतने में यातायात उपनिरीक्षक रंजीत शुक्ला होमगार्ड व सिपाही को अपने पास बुला लेता है। दुकान पर पैसा जमाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने भ्रष्टाचार के आरोप में यातायात उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। यातायात उपनिरीक्षक के निलंबन की जानकारी पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी की गई।
गोण्डा-रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने यातायात उपनिरीक्षक को किया निलम्बित

You may also like:
Labels:
स्थानीय