गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-महिला की हत्या कर शव कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सरयू पुल के किनारे फेंका मिला

kinaare-phenka-mila

कर्नजगंज-गोण्डा।  एक 35 वर्षीय महिला की हत्या कर उसका शव कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सरयू पुल के किनारे फेंक दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची करनैलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे और अर्धनग्न अवस्था में उसका शव सरयू पुल के समीप गोंडा लखनऊ मार्ग के किनारे पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे मार्ग से आने जाने वाले लोगों ने गोंडा लखनऊ मार्ग के किनारे सरयू पुल के समीप एक महिला का शव देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारी को सूचना दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची टीम ने नमूने लिए उसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि किसी अन्य जगह से महिला की हत्या कर उसे मार्ग के किनारे फेंका है ऐसा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है मामले की जांच की जा रही है।


”go"