कर्नलगंज-गोण्डा। हजरत सैय्यद शहीद फखरुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह का 52 वां उर्स उनके आस्ताने पर ग्राम सकरौरा ग्रामीण के मजरा जानकी पुरवा में सादगी के साथ मनाया गया। कमेटी के सदर मोहम्मद जमील ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे नवनिर्वाचित प्रधान परागदत्त गुप्ता उर्फ पराग, राम बाबू गुप्ता, महेश गुप्ता व अजय पुरवार ने संयुक्त रूप से मजार पर चादर चढ़ाया। साथ ही सभी ने मिलकर कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दुआ मांगी।मोहम्मद हफीज उर्फ मुन्ना, हाजी मोहम्मद जुबेर, अब्दुल वहीद व मोहम्मद असलम आदि लोग मौजूद रहे।

