दक्षिण-पूर्व एशिया में बहुतायत रूप में पाया जाने वाला रामबुतान एक स्वादिष्ट और गुणकारी फल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सामान्य-सा दिखने वाला यह फल कई गंभीर बीमारियों से आपको निजात दिलाने में मदद कर सकता है। इस पर किए गए कई अध्ययनों में इसके खास औषधीय गुणों के बारे में पता चला है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। रामबुतान फल पर आधारित इस लेख में आपको रामबुतान फल के फायदे और रामबुतान खाने के फायदे के बारे में बताया जा रहा है।
रामबुतान क्या है? –
रामबुतान सैपिनडेसिया परिवार के अंतर्गत एक मध्यम आकार का उष्णकटिबंधीय फल है। वैज्ञानिक रूप में इसे नेफेलियम लैपेसम के नाम से जाना जाता है। यह फल और भी कई नामों से जाना जाता है, जैसे रामबोटन , रामबूटान व रामबुस्तान आदि। यह फल अन्य उष्णकटिबंधीय फलों जैसे लीची, लोंगान और मैमोनसील्लो जैसा है। इस फल की बाहरी परत पर बाल जैसे रेशे निकले होते हैं। वियतनाम में इस फल को चोम-चोम के नाम से जाना जाता है।
रामबुतान आपके लिए क्यों अच्छा है?
रामबुतान फल को एक औषधीय और चिकित्सिकीय फलों की श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि विशेषज्ञों के द्वारा किए गए एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार यह देखा गया है कि रामबुतान फल में फाइटोकेमिकल्स (पौधों में पाया जाने वाला एक सक्रिय यौगिक) गुण होता है। इस कारण से यह एंटी-कैंसर, एंटी-एलर्जिक, एंटी डायबिटिक, एंटी-एचआईवी, एंटीमाइक्रोबियल व एंटी-डेंगू जैसे प्रभाव दिखाता ह। यह जो आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है ।
रामबुतान के फायदे –
रामबुतान के स्वास्थ्य संबंधी फायदे इस प्रकार हैं।
1. डायबिटीज की समस्या में
रामबुतान फल का सेवन डायबिटीज से आपको दूर रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, रामबुतान फाइटोकेमिकल्स से समृद्ध होता है, जिसके कारण इसमें एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो मधुमेह के खतरे से आपको बचा सकते हैं ।
2. हड्डियों के लिए
हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी रामबुतान फल के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, रामबुतान में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है । हड्डियों के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी तत्व है, जो हड्डियों के निर्माण, विकास व इनसे जुड़े रोग जैसे ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का नाजुक होना) और फ्रैक्चर जैसी समस्या से सुरक्षा प्रदान करता है ।
3. पाचन के लिए
रामबुतान खाने के फायदे में पाचन स्वास्थ्य का सुधार भी जुड़ा हुआ है। रामबुतान फल में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। फाइबर का सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया में सुधार होता है। पाचन क्रिया को सुधारने के अतिरिक्त फाइबर कब्ज की समस्या को भी दूर करने में आपकी मदद कर सकता है ।
4. हृदय स्वास्थ्य के लिए
रामबुतान फल के फायदे आपको हृदय संबंधी रोगों से भी दूर रखने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, रामबुतान फल प्रीबायोटिक (फाइबर का एक प्रकार) खाद्य पदार्थों की श्रेणी में गिना जाता है। एक वैज्ञानिक रिपोर्ट के अनुसार, प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थों के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड ग्लूकोज के स्तर में सुधार किया जा सकता है। इससे आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है ।
5. कैंसर की रोकथाम के लिए
कैंसर की रोकथाम के लिए भी रामबुतान खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, रामबुतान में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। इसी विशेष गुण के कारण रामबुतान फल का सेवन करने से यह आपके शरीर को कैंसर से बचाए रखने में मदद कर सकता है ।
6. ऊर्जा बढ़ाने के लिए
अगर आप दिनभर एक्टिव रहना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिले। यहां ऊर्जा बढ़ाने के लिए रामबुतान के फायदे देखे जा सकते हैं। रामबुतान कैलोरी से समृद्ध होता है, जिसका सेवन शरीर में ऊर्जा की पूर्ति का काम करेगा ।
7. वजन बढ़ने से रोकने में
वजन घटाने के लिए भी रामबुतान खाने के फायदे लाभदायक परिणाम दिखा सकते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार रामबुतान के छिलके में फ्लेवोनॉयड , टैनिन , एलेजिक एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अध्ययन में यह भी बताया गया कि रामबुतान के छिलके का अर्क वजन बढ़ने की समस्या पर रोक लगा सकता
8. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी रामबुतान को खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, रामबुतान में विटामिन-ए की मात्रा पाई जाती है । विटामिन-ए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है ।
9. स्पर्म काउंट बढ़ाने में
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए भी रामबुतान खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। रामबुतान में जिंक की मात्रा पाई जाती है । एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार यह देखा गया है कि जिंक का सेवन स्पर्म काउंट और मोटैलिटी (स्पर्म की गति) बढ़ा सकता है।
10. स्कैल्प और बालों के स्वास्थ्य के लिए
स्कैल्प और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी रामबुतान के फायदे आपके काम आ सकते हैं। स्कैल्प के बेहतर स्वास्थ्य के लिए रामबुतान में जिंक नामक पोषक तत्व पाया जाता है। यह पोषक तत्व बालों के विकास में मददगार साबित हो सकता है । जिंक हेयर फोलिकल्स और बालों के विकास में भी सक्रिय रूप से कार्य कर सकता है ।
11. त्वचा के लिए
अगर आप भी अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखना चाहते हैं, तो रामबुतान का सेवन आपकी मदद कर सकता है। रामबुतान में विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन-सी एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है। यह त्वचा के सूखेपन और मुहांसों को दूर करता है और सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है ।
रामबुतान के पौष्टिक तत्व –
रामबुतान में मौजूद पौष्टिक तत्वों को नीचे तालिका के माध्यम से दर्शाया जा रहा है-
रामबुतान का उपयोग –
- रामबुतान को फ्रूट सलाद के रूप में खा सकते हैं।
- रामबुतान का जूस निकालकर सेवन कर सकते हैं।
- इसे आप सीधे खा सकते हैं।
रामबुतान को विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कब खाएं – रामबुतान का सेवन आप सुबह और शाम दोनों समय कर सकते हैं।
कितना खाएं – बाकी खाद्य सामग्री की तरह इसका सेवन भी आप सीमित मात्रा में ही करें।
रामबुतान कहां से खरीदें?
रामबुतान खरीदने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। रामबुतान आपको आसानी से फलों की दुकान पर या फल मंडी में मिला जाएगा। इसके अलावा, आप शॉपिंग मॉल से भी रामबुतान को खरीद सकते हैं।
रामबुतान का चयन और लंबे समय तक सुरक्षित रखना –
- कैसे करें चयन:
- रामबुतान खरीदते समय यह जांच कर लें कि उसमें मिट्टी न लगी हो, क्योंकि यह पेड़ से तोड़े जाने के बाद कभी-कभी सीधे जमीन पर भी फेंक दिए जाते हैं।
- रामबुतान का छिलका अगर कहीं से कटा हुआ हो, तो उसे खरीदने से बचें।
- केवल ताजे और प्राकृतिक रूप से पके हुए रामबुताना को ही खरीदें।
कैसे रखें सुरक्षित:
रामबुतान को एक कमरे में सुरक्षित रखा जा सकता है, जिसका तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहे।
बाजार से खरीदने के बाद रामबुतान फल को पानी से ठंडा रखकर भी सुरक्षित रखा जा सकता है(14)।
लेख के इस भाग में रामबुतान से होने वाले संभावित नुकसान को नीचे बताया जा रहा है, कृपया दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़िए।
रामबुतान के नुकसान –
रामबुतान के नुकसान कुछ इस प्रकार हैं:
- रामबुतान में कैल्शियम की मात्रा होती है और कैल्शियम का अधिक सेवन हृदय रोग का कारण बन सकता है।
- रामबुतान में पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है और पोटैशियम की अधिक मात्रा उल्टी व डायरिया का कारण बन सकती है।
- किसी कीट या पक्षी के द्वारा खाए हुए रामबुतान को खाने से शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती है।
- इसके छिलके के निकले हुए अर्क का अधिक सेवन करने से शरीर में विषाक्ता स्तर बढ़ सकता है।
अब तो आप रामबुतान फल के बारे में पूरी तरह से परिचित हो चुके हैं कि इसका सेवन किस प्रकार से किया जा सकता है और इसके सेवन से जुड़ी किन बातों को ध्यान रखने की आवश्यकता है। बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए अब आप रामबुतान को अपनी फ्रूट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

