करनैलगंज, गोंडा। यदि किसी में कुछ बड़ा कर गुजरने की अदम्य लालसा तथा दृढ़ इच्छा शक्ति एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो उसे मंजिल हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। इसे अक्षरशः चरितार्थ किया है तहसील करनैलगंज क्षेत्र के कचनापुर निवासी मां वाराही न्यूज के संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह के बेटे दिव्यांश प्रताप सिंह ने। सामान्य परिवार से ताल्लूक रखने वाले दिव्यांश घर से दूर बस्ती जिले के हरैया स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी किए गए हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में दिव्यांश ने 600 अंक के सापेक्ष 533 अंक हांसिल कर अपने गुरुजनों व परिजनों के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिव्यांश ने कम्प्यूटर विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किया है। दिव्यांश की इस कामयाबी पर उनके गुरुजनों ,परिजनों,इष्ट मित्रों और पत्रकारों ने खुशी जताते हुए आशीर्वाद देकर हौसला अफजाई किया।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।