केसर की गिनती दुनिया के सबसे महंगे मसालों में की जाती है। इसका आकर्षक रंग और खुशबू इसे सबसे अलग बनाती है। इसका इस्तेमाल दूध या दूध से बने पकवानों में ज्यादा किया जाता है। आपको जानकर हैरान होगी कि केसर को जायके के अलावा अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। इस लेख में हम आपको केसर के विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए केसर किस प्रकार आपको स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है।
केसर क्या है –
केसर एक लोकप्रिय मसाला है, जिसे क्रोकस सैटाइवस नाम के फूल से निकाला जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम भी क्रोकस सैटाइवस है और इसका इस्तेमाल एक मसाले और कलर एजेंट के रूप में किया जाता है।
यह दिखने में छोटे-छोटे धागों जैसा होता है। भारत के विभिन्न भाषाओं में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे हिंदी में केसर, बंगाली में जाफरान, तमिल में कुमकुमापू, तेलुगु में कुमकुमा पुब्बा और अरबी भाषा में जाफरान आदि।
इसके इतिहास को लेकर जानकारों का मानना है कि केसर को सबसे पहले पर्शिया या उसके आसपास उगाया गया था। धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ी और यह उत्तरी अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका व ओशनिया जैसे देशों में पहुंचा। केसर के फूल का रंग बैंगनी होता है और इसकी खुशबू कुछ शहद जैसी होती है। इसका पौधा 20-30 सेमी ऊंचाई तक बढ़ता है। यह पौधा अपने फूलों के साथ अक्टूबर और फरवरी के बीच विकसित होता है।
केसर आपकी सेहत के लिए क्यों अच्छा है ?
केसर एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का ध्यान रखने का काम कर सकता है। यह कई तरह के खास पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जैसे, फाइबर, मैंगनीज, विटामिन सी, पोटेशियम आयरन, प्रोटीन, विटामिन ए आदि। फाइबर पेट संबंधी समस्या जैसे अपच, कब्ज, गैस व मोटापे से निजात दिलाने का काम करता है। वहीं विटामिन सी त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता और त्वचा को एंटी एजिंग प्रभावों से मुक्त रखने का काम करता है। केसर में मौजूद पोटेशियम शरीर में तरल के संतुलन को बनाने में मदद करता है। आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद कर एनिमिया से छुटकारा दिलाने का काम करता है । नीचे जानिए केसर में मौजूद पोषक तत्व किस प्रकार शरीर की तकलीफों को कम करने का काम करते हैं।
केसर के फायदे –
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि केसर एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है, जो शरीर को विभिन्न रूपों में फायदा पहुंचा सकता है। आतंरिक स्वास्थ्य से लेकर आप त्वचा व बालों के लिए केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे जानिए केसर के फायदे।
सेहत के लिए केसर के फायदे –
1. कैंसर से रोकथाम
कैंसर जैसी घातक बीमारी के विरूद्ध केसर के फायदे देखे गए हैं। वैज्ञानिक शोध के अनुसार केसर में मौजूद क्रोसिन, कोलोरेक्टल कैंसर कोशिकाओं को को बढ़ने से रोक सकता है। इसके अलावा यह प्रोस्टेट कैंसर और स्किन कैंसर पर भी सकारात्मक प्रभाव छोड़ सकता है।
क्रोसिन के अलावा केसर में कैरोटेनॉयड्स नामक तत्व भी पाया जाता है, जिसमें एंटीकैंसर गुण देखे गए हैं। एक अन्य वैज्ञानिक शोध के अनुसार केसर में मौजूद क्रोसेटिनिक एसिड में अग्नाशय के कैंसर को रोकने का काम कर सकता ह।
2. गठिया का इलाज
अर्थराइटिस जैसे हड्डी रोगों के लिए केसर खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। केसर क्रोसेटिन नामक एक खास तत्व से समृद्ध होता है, जो गठिया के इलाज में मदद कर सकता है ।
3. आंखों की रोशनी में सुधार
केसर के फायदे में आंखों की रोशनी में सुधार होना भी शामिल है। केसर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है, जो एएमडी (बढ़ती उम्र से जुड़ा नेत्र रोग) पर प्रभावी असर दिखा सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण रेटिना स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने का काम भी कर सकते हैं।
सिडनी विश्वविद्यालय के एक शोध के अनुसार, बुजुर्गों में दृष्टि में सुधार के लिए केसर प्रभावी पाया गया है। परीक्षण में देखा गया कि केसर की गोलियां लेने के बाद मरीजों की दृष्टि में सुधार हुआ। शोध में यह भी पता चलता है कि रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा जैसे अनुवांशिक नेत्र रोग के इलाज में भी केसर सक्षम है, जो युवाओ में स्थायी अंधापन का कारण बनता है ।
4. अनिद्रा
केसर के गुण में अनिद्रा से छुटकारा भी शामिल है। यह युवाओं में अवसाद) को कम कर सकता है, जिससे एक अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह क्लिनिकल डिप्रेशन जैसी मानसिक स्थित पर भी सकारात्मक प्रभाव छोड़ सकता है।
एक वज्ञानिक शोध के अनुसार केसर में मौजूद क्रोसीन नींद को बढ़ावा देने का काम कर सकता है।
5. मस्तिष्क स्वास्थ्य
मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी केसर खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। वैज्ञानिक शोध के अनुसार एक दिन में 30 मिलीग्राम केसर का सेवन करने से अल्जाइमर के रोगियों की स्थिति को सुधारा जा सकता है। केसर में मौजूद दो खास तत्व क्रोसिन और एथेनॉल से प्राप्त अर्क में एंटीडिप्रेसेंट गुण देखे गए हैं, जो अवसाद को कम करने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा केसर सिजोफ्रेनिया (मानसिक विकार) के रोगियों पर भी सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है ।
एक अध्ययन सेरेब्रल इस्किमिया पर भी केसर का अर्क एक सुरक्षात्मक भूमिका दिखा सकता है । एक अन्य शोध बताता है कि केसर स्मरण शक्ति को बढ़ाने का काम भी कर सकता है
6. अस्थमा का इलाज
सांस संबंधी समस्याओं के लिए केसर का उपयोग प्राचीन काल से किया जा रहा है। पारंपरिक चिकित्सा में केसर के उपयोग का उल्लेख भी मिलता है लेकिन इस पर अभी शोध सीमित हैं। इसलिए, अधिक जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से जरूर परामर्श करें।
7. पाचन को बढ़ावा
केसर अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के माध्यम से पाचन को बढ़ावा देने और पाचन विकारों के इलाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह पेप्टिक अल्सर और अल्सरेटिव कोलाइटिस के इलाज में भी फायदा दिखा सकता है।
8. भर सकता है घाव
केसर घावों को भी ठीक कर सकता है, खासकर जो जलने के कारण घाव बनते हैं। जले हुए घावों का उपचार करने में यह खास खाद्य पदार्थ प्रभावी पाया गया है।
9. प्रतिरक्षा और ऊर्जा स्तर
केसर में मौजूद कैरोटीनॉयड सकारात्मक रूप से प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार कर सकता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि प्रतिदिन 100 मिलीग्राम केसर बिना किसी हानिकारक प्रभाव के अस्थाई इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गतिविधि के लिए सहायक हो सकता है ।
एक वैज्ञानिक अध्ययन में केसर का अर्क एंटीबॉडी प्रतिक्रिया बढ़ाने में सक्रिय पाया गया । माना जाता है कि केसर ऊर्जा के स्तर में सुधार करता है, लेकिन इस पर अभी सटीक साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।
10. गर्भावस्था के दौरान
गर्भावस्था में भी केसर के फायदे देखे गए हैं। एक वैज्ञानिक शोध में केसर का सेवन करने वाली महिलाओं में सी-सेक्शन की संख्या भी कम थी ।
11. मासिक धर्म के लक्षणों से राहत
मासिक धर्म के लक्षणों से राहत देने में केसर की भूमिका देखी जा सकती है। केसर युक्त एक ईरानी हर्बल दवा प्राइमेरी डिसमेनोरिया (माहवारी के दौरान पेट में होने वाली ऐंठन) से राहत देने में कारगर पाई गई थी । हालांकि अभी मासिक धर्म के लक्षणों और केसर के संबंध पर अभी और शोध की आवश्यकता है।
12. हृदय स्वास्थ्य
केसर के फायदे में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी शामिल है, जो आर्टरी और रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। केसर के एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हृदय पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। केसर राइबोफ्लेविन का एक बड़ा स्त्रोत माना जाता है, जो हृदय के लिए महत्वपूर्ण विटामिन के रूप में काम करता है।
इतना ही नहीं इसमें मौजूद क्रोसेटिन रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं और एथेरोस्क्लेरोसिस की गंभीरता को कम करते हैं। केसर रक्तचाप को भी कम कर सकता है, जो दिल के दौरे का कारण बनता है।
13. लिवर स्वास्थ्य
एक अध्ययन के अनुसार कैंसर के साथ लीवर मेटास्टेसिस से पीड़ित रोगियों पर केसर अपना सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है । लीवर के खराब होने पर केसर उसे सुरक्षा प्रदान कर सकता है। यह लीवर विषाक्तता (टॉक्सिसिटी) के उपचार में भी कारगर साबित हो सकता है ।
14. कामोत्तेजक के रूप में
केसर इंसानों में यौन जीवन में सुधार कर सकता है। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार केसर पुरुष प्रजनन प्रणाली के लिए फायदेमंद हो सकता है। शोध में बताया गया है कि केसर का अर्क और इसमें मौजूद क्रोसीन कामोत्तेजना को बढ़ाने का काम कर सकते हैं।
केसर वीर्य के निर्माण और पुरूष बांझपन जैसी स्थितियों पर प्रभावी पाया गया है। हालांकि, यह शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि नहीं करता है, लेकिन पुरूष बांझपन के उपचार में मदद कर सकता है ।
केसर में क्रोसिन भी पाया जाता है, जो निकोटीन के उपयोग से पुरुष प्रजनन प्रणाली को होने वाले नुकसान को उलट सकता है
15. कीट के काटने से राहत
केसर का अर्क कीट के काटने से त्वचा को राहत देने का काम भी कर सकता है, लेकिन इस पर अभी और शोध होना बाकी है।
16. दर्द-सूजन से राहत
केसर एंटीइंफ्लेमेटरी गुण से समृद्ध होता है, इसलिए यह दर्द-सू/जन से राहत देने का काम कर सकता है। एक शोध में इस बात की पुष्टि की गई है कि इस्कीमिया (रक्त प्रवाह में कमी) के कारण ‘एक्यूट किडनी इंजरी’ की स्थिति में केसर सुरक्षात्मक भूमिका निभा सकता है । केसर के अर्क में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं ।
कई स्रोत इस बात को भी सामने रखते हैं कि केसर रक्त प्रवाह में सुधार करता है और कोशिकाओं के निर्माण व मरम्मत को बढ़ावा देने के साथ-साथ बुखार व दांत दर्द का इलाज भी कर सकता है। हालांकि इस विषय पर अभी और शोध की आवश्यकता है। इनमें से किसी भी बीमारी के लिए केसर का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
त्वचा के लिए केसर के फायदे –
आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी केसर खाने के फायदे कई हैं। नीचे जानिए केसर किस प्रकार आपकी कोमल त्वचा को लाभ पहुंचाता है –
17. चमकदार त्वचा
त्वचा को चमकदार बनाने के लिए भी केसर आपकी मदद कर सकता है। यह विटामिन सी जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट से समृद्ध होता है, जो त्वचा को सूर्य की तेज किरणों और मुक्त कणों से दूर रखने का काम करता है। जिससे त्वचा की प्राकृतिक चमक बनी रहती है। नीचे जानिए चमकदार और चिकनी त्वचा पाने के लिए आप केसर का इस प्रकार फेस पैक बना सकते हैं –
कैसे करें इस्तेमाल
- 1 चम्मच चंदन पाउडर, 2-3 केसर के धागे और 2 चम्मच दूध लें। इन सभी को अच्छी तरह मिला लें।
- चेहरे को साफ पानी से धो लें और कपड़ें से अच्छी तरह पोंछ लें।
- अब बनाए गए केसर के मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर तक फेज पर मसाज करें।
- 20 मिनट के लिए चेहरे पर मिश्रण लगा रहने दें और बाद में साफ पानी से चेहरा धो लें।
- अच्छे परिणाम के लिए आप यह प्रक्रिया सप्ताह में एक से दो बार दोहरा सकते हैं।
18. दमकती साफ त्वचा
प्राकृतिक रूप से दमकती साफ त्वचा पाने के लिए आप केसर फायदेमंद हो सकता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि कैसर में विटामिन सी से मौजूद होता है और विटामिन सी में लाइटनिंग गुण पाया जाता है(1), (33), जो त्वचा को दमकता हुआ बनाने का काम करता है। नीचे जानिए कैसे करें केसर का इस्तेमाल।
कैसे करें इस्तेमाल
- दो घंटे के लिए दूध में केसर के कुछ धागे भिगोएं।
- अब इस दूध को अपने पूरे चेहरे व गर्दन पर मलें।
- कुछ मिनटों के बाद चेहरा और गर्दन धो लें।
- इसका नियमित रूप से उपयोग करने से आप प्राकृतिक रूप से दमकती साफ त्वचा पा सकते हैं।
आप चेहरे के लिए केसर की यह विधि भी अपना सकते हैं –
- आवश्यकतानुसार चिरौंजी और केसर को दूध में भिगोकर रात भर रखें।
- सुबह इस मिश्रण को पीस लें और चेहरे व गर्दन पर लगाएं।
- मिश्रण अच्छी तरह सूख जाने के बाद साफ पानी से धो लें।
चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए आप केसर को दूध के साथ ले सकते हैं। बेशक, कई लोग गर्भवती माताओं को केसर मिला दूध देते हैं, ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे को गोरा और चमकता हुआ रंग मिल सके, लेकिन इसका समर्थन करने वाला कोई सटीक साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।
इसके अलावा आप नहाने के पानी में केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप केसर के कुछ धागों को नहाने के हल्के गर्म पानी में 20 मिनट के लिए डाल दें और स्नान करें। केसर की यह विधि भी आपकी त्वचा के रंग को साफ कर सकती है।
19. मुंहासे और दाग धब्बों का इलाज
केसर में एक खास तत्व क्रोसेटिन से समृद्ध होता है और एक शोध के अनुसार क्रोसेटिन मुंहासों का इलाज कर सकता है। इसके अलावा केसर में मौजूद विटामिन सी चेहरे को मुक्त कणों और सूर्य की हानिकारक पैराबैंगनी किरणों से दूर रखता है जिससे त्वचा को दाग धब्बों से बचाया जा सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल
- पांच-छह तुलसी की पत्तियों के साथ केसर के 10-12 रेशों का पेस्ट बना लें और उसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- 10 से 15 मिनट तक पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में साफ पानी से चेहरा धो लें।
केसर और तुलसी का इस प्रकार इस्तेमाल कर आप मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। तुलसी के पत्ते मुंहासे और दाने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। चेहरे के धब्बों के लिए आप रोजाना दो बार केसर का दूध चेहरे पर लगा सकते हैं।
20. बेजान त्वचा का इलाज
बेजान त्वचा को आकर्षक बनाने के लिए आप केसर को प्रयोग में ला सकते हैं। यहां भी त्वचा पर केसर में मौजूद विटामिन सी का असर देखा जा सकता है। विटामिन सी त्चवा को हानिकारक किरणों, गंदगी से दूर रखता है और त्वचा को स्वस्थ बनाने का काम करता है नीचे जानिए किस प्रकार करें केसर का इस्तेमाल।
कैसे करें इस्तेमाल
- एक चम्मच पानी में केसर के दो-तीन धागे डालें और रात भर के लिए छोड़ दें।
- अगली सुबह पानी का रंग पीला हो जाएगा
- अब इस केसर के पानी में एक चम्मच दूध, दो-तीन बूंदें जैतून या नारियल के तेल की और एक चुटकी चीनी मिलाएं।
- फिर इस मिश्रण में ब्रेड का एक टुकड़ा डुबोएं और उसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- इसे 15 मिनट तक सूखने दें, बाद में साफ पानी से धो लें।
- यह मास्क बेजान त्वचा के साथ-साथ काले घेरे को भी मिटा देगा।
21. त्वचा का रंग
जगमगाती त्वचा के लिए आप केसर को प्रयोग में लाया जा सकता है। केसर त्वचा के प्राकृतिक रंग को बढावा देने का काम करता है।
कैसे करें इस्तेमाल
- आवश्यकतानुसार शहद में केसर के कुछ धागे अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और मसाज करें।
- यह प्रक्रिया त्वचा को ऑक्सीजन प्रदान कर रक्त संचालन में मदद करेगी। नियमित रूप से इस फेस पैक का उपयोग करने से आपके चेहरे को चमकता हुआ रंग मिलेगा।
22. आपकी त्वचा को करता है टोन
केसर आपकी त्वचा को टोनिंग करने में मदद कर सकता है। यहां भी केसर में मौजूद विटामिन सी के लाभ देखे जा सकते हैं। विटामिन सी एक कारगर स्किन टोनर के रूप में जाना जाता है(1), (36)। स्किन टोन करने के लिए आप केसर के कुछ रेशों को गुलाब जल में भिगोना है और फेस स्क्रब करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाना है।
23. त्वचा का टेक्सचर
त्वचा के टेक्सचर में सुधार करने के लिए भी केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। केसर विटामिन सी से समृद्ध होता है, जो त्वचा को टेक्सचर में भी सुधार का काम करता है
कैसे करें इस्तेमाल
- आधा कप पानी को 10 मिनट तक उबालें।
- इस पानी में केसर के चार से पांच धागे और चार चम्मच दूध का पाउडर मिलाएं।
- ठंडा होने पर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
- 10 से 15 मिनट तक मिश्रण चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
- इस प्रकार आप अपने चेहरे के टेक्सचर में सुधार कर सकते हैं।
24. शुष्क त्वचा का उपचार
अगर आपकी त्वचा शुष्क है, तो आप नींबू और केसर के साथ एक फेस मास्क बना सकते हैं। केसर विटामिन सी से समृद्ध होता है और विटामिन सी सुष्क त्वचा पर प्रभावी रूप से काम कर सकता है । नीचे जानिए किस प्रकरा बनाएं केसर और नींबू का फेस मास्क बना सकते हैं –
कैसे करें इस्तेमाल
- एक चम्मच केसर पाउडर के साथ नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं।
- अगर आपकी त्वचा ज्यादा शुष्क है, तो आप दूध की कुछ बूंदें इसमें मिला सकते हैं।
- मिश्रण को मुलायम होने तक अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में साफ पानी से चेहरा धो लें।
25. भरता है घाव को
माना जाता है कि अतीत में युद्ध के समय घायल योद्धाओं के घावों का इलाज करने के लिए केसर के अर्क का इस्तेमाल किया जाता था। केसर का अर्क हीलिंग गुण से समृद्ध होता हो, जो घाव को जल्द भरने का काम कर सकता है
अब तो आप सेहत और त्वचा के लिए केसर खाने के फायदे जान गए होंगे, आगे जानिए बालों के लिए केसर के गुण।
बालों के लिए केसर के फायदे –
26. बालों के झड़ने से रोकता है
बालों के लिए भी केसर खाने के फायदें कई हैं। केसर विटामिन ए जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है और यह बालों की झड़ने की समस्या से आपको निजात दिला सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल
- आवश्यकतानुसार दूध में केसर के कुछ धागे भिगोएं और मिश्रण में लिकोराइस मिलाएं।मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं।
- मिश्रण को 15 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से सिर धो लें।
- बालों के लिए यह प्रक्रिया सप्ताह में दो बार दोहराएं।
केसर के पौष्टिक तत्व –
नीचे दी गई तालिका के माध्यम से जानिए केसर में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में
केसर का उपयोग –
- केसर को निम्नलिखित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है-
- रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में केसर के कुछ धागों या केसर पाउडर को मिलाकर पी सकते हैं।
- दूध से बने पकवान जैसे खीर, मीठाई आदी में केसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- आप केसर पाउडर का इस्तेमाल चिकन जैसी नॉन वेज डिश बनाने के लिए भी कर सकते हैं।
- आप केसर का इस्तेमाल चावल के व्यंजन (पुलाव या बिरयानी) बनाने में कर सकते हैं।
कितनी मात्रा
- एक गिलास दूध में चुटकी भर केसर पाउडर या तीन-चार केसर के धागों का इस्तेमाल करें।
- चिकन या चावल के व्यंजनों के लिए एक चौथाई चम्मच से आधा चम्मच केसर पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- चलिए अब जान लेते हैं कि केसर का चयन और इसे किस प्रकार स्टोर किया जाए।
कैसे चुनें और स्टोर करें केसर –
चयन
- केसर का सही चुनावा करना महत्वपूर्ण है। केसर सुपरमार्केट और विशेष दुकानों में पूरे वर्ष उपलब्ध रहता है। यह तीन रूपों में उपलब्ध है – केसर के धागे और केसर का पाउडर।
- केसर के धागे या पाउडर किसी प्रतिष्ठित दुकान से ही खरीदे जाने चाहिए। केसर खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि वे गहरे लाल रंग के हो। लाल रंग, बेहतर केसर की गुणवत्ता है।
- इनका सिरा नारंगी होना चाहिए और इनमें कोई रंग भिन्नता नहीं होनी चाहिए। ध्यान रहे कि इनमें पीले रंग का कोई निशान नहीं होना चाहिए, क्योंकि उनकी कोई उपयोगिता नहीं होती।
- अगला कदम इसकी सुगंध की जांच करना है। केसर में एक मजबूत और ताजी सुगंध होनी चाहिए। इसकी सुगंध मीठी होनी चाहिए न की खराब।
- केसर को धागे और पाउडर दोनों रूपों में उपलब्ध होता है। अगर संभव हो तो धागे को पसंद करना उचित रहेगा, क्योंकि पीसे हुए केसर की शेल्फ लाइफ केसर के रेशों की तुलना में कम होती है।
- इसके अलावा, केसर महंगा मसाला है। अगर यह कम कीमत पर उपलब्ध है, तो यह खराब गुणवत्ता का हो सकता है या नकली भी हो सकता है।
स्टोर
- केसर को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर किया जाना चाहिए। अच्छा होगा कि केसर से भरा जार ठंडी, अंधेरी और सूखी जगह पर रखा जाए। केसर के लिए आदर्श स्टोर तापमान 68° F से कम और आर्द्रता 40% से कम होनी चाहिए।
- अन्य जड़ी-बूटियों और मसालों की तरह, केसर भी प्रकाश के प्रति संवेदनशील होता है, इसलिए पारदर्शी कंटेनर में रखते समय इसे पहले फॉइल में लपेट लें। केसर के धागे आपस में चिपके न इसलिए जार में रखने से पहले रेशो को अलग-अलग कर लें। इस तरह आप आराम से एक-एक धागे को बाहर निकाल सकते हैं।
- अगर केसर को ठीक से स्टोर किया जाए, तो यह कई वर्षों तक रह सकता है। स्टोर किए गए केसर को दो साल के भीतर उपयोग करने की सलाह दी जाती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
केसर के दुष्प्रभाव –
केसर एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है, जिसके नुकसान कम ही देखे गए हैं। हालांकि इसका अत्यधिक सेवन निम्नलिखित समस्याओं का कारण बन सकता है –
- केसर कैल्शियम से समृद्ध होता है और केल्शियम की अत्यधिक मात्रा गैस, पेट में सूजन और कब्ज का कारण बन सकता है ।
- केसर में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी अत्यधिक मात्रा हाइपरकलेमिया (शरीर में पोटेशियम अधिक हो जाना ) का कारण बन सकता है। जिससे सीने में दर्द, सांस की तकलीफ, जी मिचलाना और उल्टी हो सकती है।
केसर भले ही महंगा है, लेकिन इसकी थोड़ी-सी मात्रा सेहत के लिए काफी है और इतना खरीदना हर किसी के लिए आसान है। अपने दैनिक जीवन में शामिल कर आप केसर के लाभ उठा सकते हैं। इसके दुष्प्रभाव न के बराबर हैं, लेकिन हो सकता है कि इसके नियमित सेवन के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़े। ऐसी स्थिति में इसका सेवन बंद करें और संबंधित डॉक्टर से संपर्क करें।

